मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के पचेंडा गाँव में मात्र ₹7,000 के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह मारपीट एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हुई और बात सड़क पर खुलेआम मारपीट तक पहुँच गई।
पुलिस के अनुसार, विवाद पंकज और सचिन के भाई कपिल द्वारा सनी से लिए गए ₹7000 को लेकर हुआ था। 3 अगस्त की शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने सड़क को ही रणभूमि बना दिया।
वीडियो सामने आने के बाद थाना नई मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज पुत्र बालेश्वर, सचिन पुत्र बृजपाल, सनी पुत्र प्रदीप, अजय पुत्र प्रदीप और प्रदीप पुत्र ओमपाल शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ 170 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।










Discussion about this post