मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस.के.बी. आरोग्यम मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थकेयर (हॉस्पिटल) की इकाई एस.के.बी. आरोग्यम ब्लड सेंटर (बैंक) का आज हवन-पूजन के साथ विधिवत उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
ब्लड सेंटर की मैडिकल ऑफिसर डाॅ. (श्रीमती) सोनल गुप्ता ने जानकारी दी कि यहां होल ब्लड, पीआरबीसी, प्लेटलेट्स, फ्रेश फ्रोज़न प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जंबो पैक की सुविधा 24 घंटे, सप्ताह के सभी सातों दिन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस ब्लड बैंक की स्थापना का उद्देश्य जिले में रक्त की आपूर्ति को सुगम और समयबद्ध बनाना है।
डाॅ. सोनल गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “रक्तदान से घबराने की जरूरत नहीं है, इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। बल्कि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। हमें समाज के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए आगे आना चाहिए।”
शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती आभा बंसल ने सभी को आशीर्वाद दिया और संस्था के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में अमित कुमार, दीपांशु भारद्वाज, प्रणव त्यागी सहित शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं व सामाजिक संगठनों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।










Discussion about this post