मुज़फ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर ज़िले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया जब वर्तमान ज़िला जज संतोष राय के इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने की सूचना मिली। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ज़िला बार एसोसिएशन मुज़फ़्फ़रनगर में खुशी की लहर दौड़ गई। एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया और अधिवक्ता समुदाय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह और महासचिव चन्द्रवीर निर्वाल ने इसे पूरे जनपद के लिए सम्मान की बात बताया और कहा कि यह उपलब्धि अधिवक्ता समाज को प्रेरणा देने वाली है। संतोष राय की नियुक्ति न्यायपालिका में उनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का प्रमाण है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार गौतम, संयुक्त मंत्री शशि प्रभा, कोषाध्यक्ष हरिओम मोहन, और संरक्षक मंडल के कई सदस्यों समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
गौरतलब है कि मुज़फ्फरनगर बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं को भी उच्च न्यायालय में न्यायिक पदों पर पदोन्नति मिली है। जिनमें अजय कुमार कुशवाहा, संदीप चौधरी, अनिल जोली, गुड्डू सक्सेना, आशीष वशिष्ठ, विजय कुमार त्यागी, विपिन त्यागी, राकेश सैनी, रॉबिन चौहान, प्रवीण सिंह, अनुराग शर्मा, अनुज शर्मा, राजीव शर्मा, शशांक वर्मा, मनोज शर्मा आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।
एसोसिएशन ने सभी नव-नियुक्त न्यायाधीशों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और इसे अधिवक्ताओं की विधिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान का परिणाम बताया।










Discussion about this post