बागपत। खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खतौली सीट पर गठबंधन प्रत्याशी को पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडाने का ऐलान कर दिया है।
आज दोपहर एक कार्यक्रम में शामिल होने बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने खतौली चुनाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि खतौली विधानसभा पर आरएलडी प्रत्याशी मैदान में होगा। उन्होने कहा कि अब तक तो कुछ लोग ये मानने के लिए ही तैयार नहीं थे कि चुनाव होगा। लेकिन इस मामले में लिए गए निर्णय ने साफ कर दिया है कि देश कानून से चलता है। उन्होने कहा कि खतौली में रालोद के सिंबल पर गठबंधन चुनाव लडेगा। उन्होने कहा कि पार्टी मजबूत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी। नीचे क्लिक कर देखें जयंत चौधरी का पूरा वीडियो
खतौली चुनाव की तारीख घोषित होते ही जयंत चौधरी ने प्रत्याशी को लेकर किया ये बडा ऐलान, देखें वीडियो @jayantrld @RLDparty #Khatauli #muzaffarnagar pic.twitter.com/xJ4Xvn6zBm
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 8, 2022
खतौली विधानसभा उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। खतौली विधानसभा चुनाव पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी होगी। इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।
एक तरफ विक्रम सैनी की सदस्यता चली गई तो दूसरी तरफ सियासी आस्तीनें भी चढ़ने लगी हैं। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने खतौली में डेरा जमा लिया है, यहां 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष का रोड शो प्रस्तावित था, जिसका कार्यक्रम अब बदल दिया गया है। भाजपा नेता भी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं।










Discussion about this post