लखनऊ/मुजफ्फरनगर। भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद आज चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार 10 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 17 नवंबर तक चुनाव के लिए नामांकन होंगे जबकि 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं, वहीं 5 दिसंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर दंगों में दोषी पाए जाने के चलते खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। विक्रम सैनी को विधायकी से अयोग्य घोषित किए जाने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।










Discussion about this post