मुज़फ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजू पुत्र आनंद निवासी फुगाना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसे एक फैक्ट्री की ओर ले जाने की कोशिश की।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की। बुधवार देर शाम बुढ़ाना पुलिस ने आरोपी को गढ़ी के जंगलों में घेर लिया, जहां उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया।
आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस को बार-बार कहता रहा कि वह नशे की हालत में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और बच्ची को हरसंभव सहायता व सुरक्षा दी जा रही है।











Discussion about this post