मेरठ। मेरठ में नेशनल हाईवे 58 पर जाटोली फ्लाईओवर के ऊपर कैंटर में भैंस लेकर जा रहे समर गार्डन निवासी फुरकान को कुछ असामाजिक तत्वों ने रोक लिया। युवकों ने कैंटर के अंदर गोवंश होने की बात कहते हुए चालक के साथ मारपीट कर दी।
इसके बाद युवकों ने कैंटर में जाकर देखा तो अंदर भैंस थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल फुरकान को अस्पताल में भर्ती कराया। फुरकान ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर से भैंस लेकर पूर्व सांसद की फैक्ट्री में जा रहा था।











Discussion about this post