Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मेरठ

चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को लेकर मेरठ डीआईजी का एक्शन प्लान, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निम्नांकित निर्देश दिए गए है।

admin by admin
March 22, 2025
in मेरठ
चैत्र नवरात्रि और रामनवमी को लेकर मेरठ डीआईजी का एक्शन प्लान, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश
0
SHARES
112
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ।  इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और दुर्गा अष्टमी 5 अप्रैल को और राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। नवरात्र में मंदिरों/पंडालों आदि में पूजा-अर्चना की जाती है। रामनवमी पर्व पर भारी संख्या में शोभायात्रा/मेलों का आयोजन किया जाता है। त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी द्वारा कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निम्नांकित निर्देश दिए गए है।

चैत्र नवरात्री/ रामनवमी के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड में 90 शोभायात्रा, 30 मेले व 17 अन्य कार्यक्रम(पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित है। शोभायात्रा के मार्ग में पडने वाले 117 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पाट के रूप में चिन्हित किया गया है।

परिक्षेत्र के जनपद मेरठ में 16 शोभायात्रा 06 मेले, बुलन्दशहर में 38 शोभायात्रा 13 मेले, बागपत में 02 शोभायात्रा 04 मेले एवं हापुड में 34 शोभायात्रा 07 मेले होना प्रस्तावित है। त्यौहार को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 126 अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 105 एवं आयोजको/ संयोजकों के साथ 114 गोष्ठीयाँ आयोजित कर ली गई है। परिक्षेत्र में कुल 101 स्थानों को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसके सुरक्षार्थ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 23 जोन, 79 सैक्टर एवं 56 क्यूआरटी बनाई गई है।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

December 27, 2025

स्थानीय अभिसूचना इकाई के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अन्य स्रोतों से भी अभिसूचना एकत्र करायी जाये तथा लाभप्रद सूचनाओं पर तत्परतापूर्वक प्रभावी कार्यवाही कराना सुनिश्चित किया जाए। अफवाहों के फैलाने/सोशल मीडिया/इन्टरनेट पोस्ट पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो पर पैनी नजर रखी जाए। समस्त जनपदों में पोस्टर पार्टी का गठन कर प्रातःकाल समस्त धार्मिक स्थलों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित की जाये । किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु प्रमुख मन्दिरों/दुर्गा पूजा पण्डालों/मेलो को आने एवं जाने वाले मार्गों पर प्रभावी पैदल गश्त/पिकेट/मोबाईल की व्यवस्था की जाए । शोभायात्राओं के मार्ग में ढीले/टूटे हुए बिजली के तारों से वाहन/डीजे के छू जाने से दुर्घटना घटित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए ।

दूसरे सम्प्रदाय के धार्मिक स्थलों/आयोजनों के पास लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लेकर आयोजकों से पूर्व में ही वार्ता कर ली जाए। असामाजिक तत्वों/अराजक तत्वों/कट्टर पंथियों द्वारा समाज विरोधी क्रियाकलाप करने वालो पर कड़ी कार्यवाही अमल मे लायी जाए।

जनपद में त्यौहार के सम्बन्ध में यदि कोई विवाद प्रकाश में आया हो तो त्यौहार के पूर्व थाना प्रभारी/ क्षेत्राधिकारी/ अपर पुलिस अधीक्षक एवं आवश्यकतानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उन स्थानों का भ्रमण कर दोनों पक्षों के विवाद का समाधान करा लिया जाए एवं तद्नुसार कार्यक्रम में आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित कर लिया जायें। यदि किसी विवाद का समाधान नहीं होता है तो उस प्रकरण में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।

जुलूसों/शोभायात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था किसी भी दशा में प्रभावित न होने देने की उद्देश्य की पूर्ति के निमित्त इस हेतु यातायात प्लान तैयार कर यातायात पुलिस कर्मियों एवं नागरिक पुलिस की संयुक्त टीमों की आवश्यकतानुसार ड्यूटी लगायी जाए। अगर किसी अन्य कारण अथवा शोभायात्रा के कारण रूट डायवर्जन किया जाता है तो त्यौहार से पूर्व ही वैकल्पिक मार्गो का निरीक्षण कर लिया जाये, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

आयोजकों से वार्ता कर सुनिश्चित किया जाये कि यथासम्भव प्रत्येक जुलूस/शोभायात्रा/ कार्यक्रम का सम्पूर्ण रूट व स्थल सीसीटीवी से आच्छादित हो और यदि कैमरे पूर्व से ही लगे हैं तो उनको चैक करा लिया जाये कि यह ठीक काम कर रहे है अथवा नहीं। उक्त त्यौहार के अवसर पर आयोजित सभी शोभायात्राओं कार्यक्रमों आदि के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करायी जाए।

जिन मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है, वहां भीड़ को नियंत्रण हेतु बैरीकेडिंग की व्यवस्था की जाए। प्रमुख मन्दिरों/पण्डालों के आयोजन स्थलों के आस-पास मांस एवं शराब की दुकानों को चिन्हित कर उनके सम्बन्ध में समीक्षा कर ली जाए और श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत न होने देने के उद्देश्य से नवरात्रि की अवधि में उनको बन्द रखने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी के साथ विचार-विमर्श कर लिया जाए।

जनपद में अतिसंवेदनशील/संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पिकेट्स/पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाये। इन क्षेत्रों में पुलिस की लगातार उपस्थिति बनाये रखी जाये। साथ ही जनपद/ सर्किल मुख्यालय पर रिजर्व की व्यवस्था रखी जाये ताकि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही यहां पुलिस बल भेजने में विलम्ब न हो सके। यदि अतिरिक्त होमगार्ड की आवश्यकता हो तो अपने जिलाधिकारी के माध्यम से पत्राचार कर प्राप्त कर लिया जाए।

ShareTweetSend
Previous Post

मेरठ: नेशनल हाईवे पर कैंटर चालक को बुरी तरह से पीटा, गोवंश होने के शक में रोका था कैंटर

Next Post

मेरठ: कंकरखेड़ा पुलिस ने सरिया चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Next Post
मेरठ: कंकरखेड़ा पुलिस ने सरिया चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

मेरठ: कंकरखेड़ा पुलिस ने सरिया चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में ‘पटाखा बुलेट’ गैंग का काम तमाम, SP के एक्शन से 70 से ज्यादा बाइकें सीज, लाखों का चालान

मुजफ्फरनगर में ‘पटाखा बुलेट’ गैंग का काम तमाम, SP के एक्शन से 70 से ज्यादा बाइकें सीज, लाखों का चालान

11 months ago
मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

2 years ago
मुज़फ्फरनगर में एसएसपी ने किया बड़ा बदलाव, 76 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, चौकी प्रभारी भी बदले गए

मुज़फ्फरनगर में एसएसपी ने किया बड़ा बदलाव, 76 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले, चौकी प्रभारी भी बदले गए

1 year ago
CM योगी ने ‘यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला’ का किया भव्य शुभारंभ, “नया यूपी ” अब आत्मनिर्भर भारत के मॉडल की ओर बढ़ रहा…

CM योगी ने ‘यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला’ का किया भव्य शुभारंभ, “नया यूपी ” अब आत्मनिर्भर भारत के मॉडल की ओर बढ़ रहा…

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In