मेरठ। कंकरखेड़ा थाने की पुलिस ने एक सरिया चोर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर कंकरखेड़ा थाने के एसओ के नेतृत्व में 21 मार्च की देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी शाहरुख मलिक पुत्र जुम्मा मलिक निवासी गांव अट्टा चिंदौड़ी, थाना रोहटा, मेरठ को कंकरखेड़ा थाने के रोहटा बाईपास स्थित गार्डन सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। माल बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त शाहरुख से पूछताछ की जा रही है।











Discussion about this post