नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता बॉबी देओल के एक गाने ने 55 साल के शख्स के लिए 18 साल की लडकी के दिल में मौहब्बत जगा दी। परिवारवालों ओर समाज के जबरदस्त विरोध के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के खूबसूरत मुकाम तक पहुंचाया। पाकिस्तान के इस जोडे की शादी की खबर अब मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है।

पाकिस्तान की यह अजब-गजब लव स्टोरी तक सामने आई जब यूटयूबर सैयद बासित अली ने अब शादी के बंधन में बंध चुके इस प्रेमी जोडे का इंटरव्यू लिया। 18 साल की लड़की मुस्कान ने 55 वर्षीय व्यक्ति फारूक अहमद से संगीत में उनकी रुचि के कारण उसके प्यार में पड़ने के बाद शादी की।
फारूक का मकान मुस्कान के मकान के ठीक सामने सडक के दूसरी ओर है। सैयद के अनुसार वह एक-दूसरे को खिडकी से देखते थे, ओर इस दौरान म्यूजिक में उन दोनों की दिलचस्पी उन्हें साथ ले आई। सैयद धीरे-धीरे मुस्कान के घर जाने लगा ओर जल्द ही उन्हे एक दूसरे के प्यार में पडने का अहसास हुआ। कुछ मुलाकातों के बाद, बॉबी देओल और रानी मुखर्जी अभिनीत हिंदी फिल्म बादल का गाना ना मिलो हमसे ज्यादा उन्हें एक दूसरे के ओर करीब ले आया।

शादी के बंधन में बंध चुके दंपति ने समझाया कि मुस्कान को पहले प्यार में पडने का अहसास हुआ, लेकिन फारूक भी जल्द ही उसके प्यार में रंग गया। उनका प्यार पनपता रहा ओर आखिर मुस्कान ने एक रोज इजहार कर ही दिया। फारुख ने कबूल किया कि उसके मन में भी मुस्कान के लिए भावनाएँ थीं, जिसके बाद उन्होने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
हालांकि उनके सभी दोस्तों, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने उनके रिश्ते और शादी पर आपत्ति जताई। फिर भी, उन्होंने खुशी-खुशी समाज के सभी तानों को ललकारा और आपसी सहमति से शादी के बंधन में बंध गए।










Discussion about this post