मुज़फ्फरनगर। जनपद में खाईखेडी शुगर मिल के बाद आज एक ओर शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ, जिसके चलते क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड की शुगर मिल में आज सुबह हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ खतौली राकेश सिंह, शुगर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दीक्षित, मिल के सभी अधिकारी गण एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।









Discussion about this post