मेरठ। जिलाधिकारी वीके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया।जिला कारागार में जिलाधिकारी व एसएसपी ने बैरक, अस्पताल, महिला वार्ड, आइसोलेशन वार्ड आदि का निरीक्षण कर जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
महिला बैरक में उन्होंने महिला कैदियों से वार्ता कर उनसे खान-पान, पैरवी हेतु वकील आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, जेल अधीक्षक जिला कारागार विरेश राज शर्मा आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post