मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के गांव ततीना के एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शादी समारोह में खाने की प्लेट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जान से मारने की नीयत से उसके भांजे पर कई राउंड फायरिंग किए गए।
थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी ऋषिपाल पुत्र बंदी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका भांजा आदित्य उर्फ गोलू पुत्र महकार निवासी मौ. काबलीगेट चौहान चौक मवाना ग्राम ततीना से वीरपाल के बेटे की शादी में ग्राम पसवाड़ा गया था। यहां खाने की प्लेट को लेकर आदित्य उर्फ गोलू का ग्राम ततीना के रहने वाले एक युवक के साथ विवाद हो गया।
उस दाैरान इनका बीच-बचाव वहां मौजूद ग्राम के गणमान्य लोगों ने करा दिया था लेकिन उक्त युवक ने आदित्य उर्फ गोलू को भुगतने की धमकी दी थी और आदित्य उर्फ गोलू के बारात घर से बाहर आने पर इन्होंने अवैध पिस्टल से आदित्य को भयभीत करने के उद्देश्य से गोली चलाई।
आदित्य के मामा ने थाने पर तहरीर दी जिसमें बताया कि उक्त घटना को लेकर परिवार में बात न बढ़े इसलिए चुप रहे। बुधवार को उसका भांजा आदित्य उर्फ गोलू खेत पर जा रहा था तो रास्ते में गांव के ही उक्त युवक मिले।
इन दोनों ने आदित्य उर्फ गोलू के साथ गाली-गलाैज की और उसे धमकी देते हुए कि रात तो तू बच गया था अब तुझे जिन्दा नहीं छोड़ेंगे कहते हुए पिस्टल से आदित्य उर्फ गोलू पर फायर किया। जिसमें आदित्य बाल-बाल बचा और उसने भाग कर गांव में आकर अपनी जान बचाई।
बताया कि आरोपियों ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।











Discussion about this post