मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में बृहस्पतिवार सुबह महिला अधिवक्ता पर अज्ञात हमलावरों ने केमिकल डालकर हमला कर दिया। इस घटना के बाद वकीलों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कोतवाली पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ठाकुरद्वारा निवासी महिला अधिवक्ता शशि वाला करीब दस बजे किसी काम से बाहर निकली थीं।
इसी दौरान पीछे से दो अज्ञात लोगों ने उन पर केमिकल डाल दिया और फरार हो गए। हमले के पीछे एक युवती के मुकदमे की पैरवी करने की रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।











Discussion about this post