मेरठ। सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल की रात को अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल फोन चोरी करने के संबंध में थाने में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा घटना का 24 घण्टे में खुलासा करते हुए अभियुक्त शाहनवाज उर्फ सोनू पुत्र पप्पू निवासी हाजी सईद स्कूल, डीआईजी की कोठी अन्जुम पैलेस के पीछे लिसाडी रोड थाना ब्रहमपुरी मेरठ को झुग्गी झोपडी रजबन नाले के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये तीन मोबाईल फोन को बरामद किये गये।











Discussion about this post