मेरठ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांशीराम और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 हत्याएं हो चुकी हैं। बच्चे, पुलिसकर्मी, व्यापारी, कारोबारी, पत्रकार कोई भी सुरक्षित नहीं है।
बुधवार को अलीगढ़ से मेरठ पहुंचे सांसद चंद्रशेखर ने मवाना में गंग नहर में डूबे सुहैल और फरमान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि वह पार्टी स्तर पर परिजनों को हर संभव मदद दिलाएंगे।
बीते सप्ताह मवाना कस्बा में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का सद्भावना सम्मेलन था। इसे सांसद चंद्रशेखर ने संबोधित किया था। मेरठ से सम्मेलन में शामिल होने के लिए भूसा मंडी निवासी सुहेल और फरमान भी गए थे। सम्मेलन के बाद दोनों अपने साथियों के साथ मवाना हस्तिनापुर रोड पर स्थित मध्य गंगा अनूपशहर ब्रांच गंगनहर में नहाने गए थे। जहां सुहेल और फरमान की डूबने से मौत हो गई थी।
तीन दिन बाद दोनों के शव मिले थे। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को सांसद चंद्रशेखर ने मेरठ पहुंचकर दोनों मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को यथासंभव मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि आसपा अपने बलबूते पर पंचायत चुनाव लड़ेगी।
प्रभारी मंत्री के कूड़े से सोना वाले बयान पर चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसे हल्के नेताओं के बारे में बयान नहीं देना चाहता। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता होते तो बताता, वैसे भी बीजेपी के राष्ट्रीय नेता ही बता सकते हैं कि वो जनता को कैसे झूठे सपने दिखाते हैं।











Discussion about this post