मेरठ। आम आदमी पार्टी (आप) ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के सच्चे मसीहा भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने मेरठ कमिश्नरी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
अंकुश चौधरी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह उस क्षेत्र से आते हैं, जहाँ से चौधरी चरण सिंह ने अपने सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “चौधरी साहब हमेशा कहते थे कि भारत की खुशहाली का रास्ता गाँवों और खेतों से होकर गुजरता है। अगर किसी देश की समृद्धि का आकलन करना है, तो शहरों की चकाचौंध से बाहर निकलकर गाँवों की असल स्थिति देखनी चाहिए।”
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसानों के लिए किए गए संघर्षों को याद किया और उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।











Discussion about this post