बेहट। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को पुलिस ने खालसा मोहल्ला स्थित उनके आवास पर नजरबंद रखा।
मंजीत सिंह नौटियाल के शुक्रवार सुबह वक्फ संशोधन बिल के विरोध में दिल्ली जाने की खबर लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल उनके मोहल्ला खालसा स्थित आवास पर तैनात कर दिया। आवास पर जाने वाले रास्ते पर भी आवाजाही बंद कर दी गई थी। जैसे ही मंजीत सिंह नौटियाल दिल्ली जाने के लिए आवास से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें रोक लिया और घर के अंदर ले जाकर नजर बंद कर दिया।
नजरबंदी के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश अपलोड कर उन्होंने कहा कि उनके संवैधानिक आजादी को छीना जा रहा है। हमें संविधान ने अन्याय के खिलाफ बोलने की आजादी दी है।
उन्होंने मुस्लिम समाज से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो वह जंतर मंतर पर आंदोलन करने की जल्द ही घोषणा करेंगे।











Discussion about this post