Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के द्वारका सिटी की ड्रोन से हो रही निगरानी, बिल्डरों ने बेच दिए सरकारी जमीन पर 41 प्लॉट

एसडी एसोसिएशन पर भी करोड़ों रुपए की हजारों करोड़ की सरकारी संपत्ति पर कब्जे का लगातार आरोप लगता रहा है।

admin by admin
June 22, 2025
in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के द्वारका सिटी की ड्रोन से हो रही निगरानी, बिल्डरों ने बेच दिए सरकारी जमीन पर 41 प्लॉट
0
SHARES
590
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर।  मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड पर बन रही द्वारिका सिटी के साथ जुड़ा हुआ है मामला, जिस कॉलोनी में मंत्री और सांसद के परिवारजन साझेदार हों, तो भला उसे किसी कायदे कानून और अफसर के आदेश की परवाह क्यों करनी चाहिए?, तभी तो किसी भी कानून से बेफिक्र, द्वारिका सिटी के बिल्डर ने बिना कोई ज़मीन अपने नाम ख़रीदे, सैंकड़ों लोगों को प्लाट बेच दिए, और तो और, सरकारी ज़मीन पर भी प्लाट काटकर 41 प्लाट भी लोगों को बेच दिए। ऐसा नहीं है कि किसी सरकारी अफसर को पता न चला हो ? , पता तो सबको चला और सरकारी चिट्ठी भी जारी हुई, लेकिन पैसे वालों के सामने सिस्टम मौन बनकर ये धांधली सिर्फ देखता रहा।

आपको पता ही है कि मुज़फ्फरनगर में पिछले कुछ दिनों से द्वारिका सिटी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है । उत्तरी सिविल लाइन निवासी गुंजन गुप्ता ने द्वारिका सिटी में अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी,जिस पर 27 मई को सुप्रीम कोर्ट ने स्टे आर्डर जारी कर दिया था, जिसके बाद से लगातार हंगामा मचा हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी द्वारिका सिटी में काम नहीं रुके, तो गुंजन गुप्ता ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा से संपर्क किया और कविता मीणा को लिख कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी वे कार्रवाई नहीं कर रही है, तो वह उनके विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दायर करेंगे, इसके बाद कविता मीणा ने ड्रोन से द्वारिका सिटी की निगरानी शुरू करा दी और अपने अफसरो की ड्यूटी लगा दी कि वे भी निरंतर द्वारिका सिटी में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करें।

Related posts

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

December 28, 2025

जिसके बाद से वहां रोज हंगामा मच रहा है, द्वारिका सिटी के मालिकों ने वहां निर्माण कर रहे भवन स्वामियों और निवासियों के माध्यम से जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण पर दबाव बनाना शुरू किया कि केवल चकरोड संख्या 21 को लेकर विवाद है, तो पूरी कॉलोनी में निर्माण कार्यों पर रोक क्यों लगाई गई है ?

इस संबंध में शिकायतकर्ता गुंजन गुप्ता ने बताया कि इस कॉलोनी में 76 सरकारी भूमि है, जिनमें से 41 को बिल्डर प्लॉट काटकर बेच चुके हैं,जिनके विषय में विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता ने बिल्डर अजय बंसल को बाकायदा नोटिस भी जारी किया था।

गुंजन गुप्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश संख्या-32/744/2016 दिनांक 03.06.2016 में स्पष्ट रूप से कहा गया है: “जनपद /मंडल/शासन स्तर पर भूमि के पुनर्ग्रहण आदेश निर्गत होने से पूर्व कोई भी निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया जा सकता।” फिर भी सरकारी ज़मीन के नाम परिवर्तन से पहले,यदि कोई व्यक्ति सरकारी ज़मीन पर कोई निर्माण कर लेता है तो जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि उसके खिलाफ सरकारी ज़मीन पर कब्जे के मामले में क़ानूनी कार्यवाही करे, इस मामले में 21 जुलाई 2023 में विकास प्राधिकरण सरकारी ज़मीन को प्लाट काटकर बेच देने का नोटिस भी जारी करता है और कमिश्नर ने 9 जुलाई 2024 को बिल्डर के पक्ष में ज़मीन ट्रांसफर करने के आदेश जारी किये थे, जिन पर दो साल बाद, आज तक भी भूमि का ट्रांसफर बिल्डर के पक्ष में नहीं हुआ है, इस बीच प्राधिकरण, ज़िले में सैकड़ों जगह सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण बताकर बुलडोजर चला चुका है, पर इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं, विकास प्राधिकरण से बिल्डर का यह रिश्ता क्या कहलाता है ?

गुंजन गुप्ता का कहना है कि बिल्डर यह कह रहे हैं कि उन्होंने सही प्लॉट बेचे हैं । उन्होंने सभी प्लॉट खरीदने वालों से अनुरोध किया है कि वे भी एक बार अपने प्लॉट का तहसील से 12 साल का विवरण निकलवा ले, जिससे उन्हें खुद ही स्पष्ट हो जाएगा कि जिस द्वारका बालाजी ने उन्हें प्लॉट बेचा है, उसने वह प्लॉट खरीदा ही नहीं था ? अगर खरीदा ही नहीं था, तो उसे बेचने का हक द्वारका बालाजी को कहां से मिल गया ?

उन्होंने बताया कि द्वारका बालाजी ने जो प्लॉट बेचे, इनमें यह भी गलत लिखा है कि द्वारका बालाजी को उत्तर प्रदेश सरकार कुछ जमीन अधिगृहित करके देगी, इसके बाद ही द्वारका बालाजी के मालिक वहां विकास कार्य करेंगे, इसके बारे में कमिश्नर ने सख्त आपत्ति की थी और विकास प्राधिकरण ने अजय बंसल को चिट्ठी भेज कर यह स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सभी प्लॉट क्रेताओं को सूचित करके उनके बैनामों को संशोधित करा दें और भविष्य में भी किसी बैनामे में ऐसा उल्लेख न करें, लेकिन कमिश्नर के इस आदेश को भी द्वारिका सिटी के मालिकों ने धुंए में उड़ा दिया।

गुंजन गुप्ता ने बताया कि इन्ही सरकारी चकरोडों और नालियों पर मीनाक्षी स्वरूप समेत नितिन बंसल, विवेक बंसल, विनीत बंसल ,सोनिया जैन, संध्या सिंघल, राकेश कुमार गोयल, छाया सिंघल,अनीता मित्तल,मुनीश्वर कुमार आदि के प्लाट समेत,एस डी एसोसिएशन से जुड़े नीरज कुमार, की कोठी का भी निर्माण हुआ है, उनकी पत्नी प्रीति कुमार के नाम प्लॉट खरीदा गया है।

आपको बता दें कि ये नीरज कुमार वही है, जिनका नाम कुछ वर्ष पूर्व तब भी सुर्खियों में रहा था जब तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने इनके बनाए एस डी कॉलेज मार्केट को सरकारी संपत्ति बताते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी थी। 5000 करोड़ की इस सरकारी संपत्ति पर नीरज कुमार और उनके परिवार के अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई शुरू हुई थी तो यह हाईकोर्ट से स्टे ले आए थे कि नगर पालिका द्वारा जो नोटिस इन्हें दिया गया है, वह ठीक नहीं है, तत्कालीन जिलाधिकारी नोटिस को ठीक कर पाते, इसी बीच उनका तबादला हो गया था और यह मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया था। एसडी एसोसिएशन पर भी करोड़ों रुपए की हजारों करोड़ की सरकारी संपत्ति पर कब्जे का लगातार आरोप लगता रहा है, इसके विषय में सैकड़ों जांच होकर आरोप प्रमाणित भी हो चुके है, साक्ष्य भी हैं लेकिन आज तक उन पर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बारिश में खेलते समय नाले में बह गया 3 साल का बच्चा, मचा कोहराम

Next Post

मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी था अजय उर्फ पप्पन

Next Post
मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी था अजय उर्फ पप्पन

मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी था अजय उर्फ पप्पन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

शामली में सास और पत्नी ने दामाद पर किया हमला

शामली में सास और पत्नी ने दामाद पर किया हमला

1 year ago
मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ठेकेदार पंकज मित्तल के घर पर छापेमारी, जानें…

मेरठ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ठेकेदार पंकज मित्तल के घर पर छापेमारी, जानें…

1 year ago
वैश्विक मंच पर PM मोदी का बढ़ा कद: ओमान और इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

वैश्विक मंच पर PM मोदी का बढ़ा कद: ओमान और इथियोपिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

7 months ago
नेशनल हेराल्ड मामला: “भाजपा के राजनीतिक द्वेष की हार,” कोर्ट के फैसले के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर बड़ा प्रहार…

नेशनल हेराल्ड मामला: “भाजपा के राजनीतिक द्वेष की हार,” कोर्ट के फैसले के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर बड़ा प्रहार…

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In