मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अजय उर्फ पप्पन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
साल 2024 में यूपी एसटीएफ ने थाना शाहपुर में एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कांस्टेबल परीक्षा का पेपर लीक होने की पुष्टि हुई थी। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन अजय उर्फ पप्पन फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी की ओर से ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
थाना शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजय को गिरफ्तार कर लिया। वह जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र का निवासी है।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पेपर लीक मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही थी और अब मुख्य फरार आरोपी को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।










Discussion about this post