मेरठ नारकोटिक्स और कांधला पुलिस की संयुक्त टीम ने शामली में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर कांधला थाना क्षेत्र के गांव किवाना से चरस तस्कर जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में जितेंद्र ने खुलासा किया कि वह पिछले तीन साल से नाला निवासी रवि के साथ मिलकर चरस की तस्करी कर रहा था। आरोपी ने बताया कि इस दौरान स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी। जितेंद्र पहले भी नशे के कारोबार के मामले में जेल जा चुका है।
नारकोटिक्स विभाग की टीम ने बताया कि वे मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में मिली सटीक सूचनाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार मुख्य आरोपी रवि की तलाश जारी है।
इस मामले में स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतने लंबे समय तक चल रहे नशे के कारोबार की उन्हें भनक तक नहीं लगी।











Discussion about this post