मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के तिरगारन मोहल्ले में समुदाय विशेष के कुछ लड़कों ने घर बाहर खेल रही दलित बालिका से छेड़खानी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ईंट-पत्थर चलने लगे और दबंगों ने दुकान से खौलते तेल की कड़ाही लेकर हमला कर दिया। हालांकि तेल की वजह से किसी को गंभीर चोट लगने की बात सामने नहीं आई है। इस मामले में बालिका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
बताया गया कि चरथावल थाना क्षेत्र के तिरगारन मोहल्ले में दलित नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। वहीं इसी दौरान वहां पहुंचे विशेष समुदाय के कुछ लड़कों ने नाबालिग से छेड़खानी शुरू कर दी। नाबालिग ने घर जाकर परिजनों को बात बताई तो परिजनों ने बाहर आकर विरोध किया तो दबंग गाली-गलौज करने और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दबंगों ने पास की दुकान में कड़ाही में खौल रहा तेल उड़ेल दिया, जिसमें कुछ लोग झुलस गए। इस दौरान दबंगों ने आसपास दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही चरथावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की घटना वायरल वीडियो भी सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। इस मामले में शहजाद, मोनिश, आरिश, वासिम, सलमान, समीर, परवेज, आशु उर्फ बहल, कासिम और नाजिम समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी हुई थी। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मामला विशेष समुदाय से जुड़ा है।










Discussion about this post