मेरठ। सरधना थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया है।आरोपी फैजान पुत्र जॉनी उर्फ इस्लाम निवासी गांव नगला आदेश एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी का पीछा करता था और उसका रास्ता रोकता था।
आरोपी दुस्साहसिक तरीके से किशोरी का हाथ पकड़कर जबरन बाग की ओर खींचने का प्रयास करता था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सरधना पर पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना सरधना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त फैजान पुत्र जोनी उर्फ इस्लाम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post