मेरठ। चेकिंग अभियान के दौरान थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14 बोतल मिस इंडिया देसी शराब बरामद हुई। एसएसपी मेरठ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी के निर्देशन और एएसपी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंजुम पैलेस के पास से 21 वर्षीय अक्षय पुत्र सुनील निवासी माधवपुरम, थाना ब्रहमपुरी (मोबाइल नंबर- 1ए-408 सै0-3) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post