मेरठ। क्राइम ब्रांच मेरठ पुलिस ने एटीएस की मदद से लोगों को आर्थिक मदद का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वादी मनोज त्यागी पुत्र स्व. प्रदीप त्यागी निवासी गायत्री ग्रीन, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2024 को थाना कंकरखेड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि रवि कुमार आजाद उर्फ रवि पास्टर पुत्र बुच्चाराम निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर व उसके कुछ साथी अनुसूचित जाति की महिलाओं व पुरुषों तथा अन्य वर्ग के लोगों को आर्थिक मदद का लालच देकर मानसिक दबाव बनाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
तहरीर के आधार पर थाना कंकरखेड़ा पर रवि कुमार आजाद उर्फ रवि पास्टर पुत्र बुच्चाराम निवासी जाटव नगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर आदि साहित छह आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना अपराध शाखा जनपद मेरठ द्वारा संपादित की जा रही थी। अभियोग में नामित पांच अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा मुख्य अभियुक्त रवि कुमार आजाद उर्फ रवि पास्टर पुत्र बुच्चाराम निवासी जाटव नगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर लगातार वांछित/फरार चल रहा था।
जिसकी गिरफ्तारी लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आज अपराध शाखा मेरठ द्वारा एटीएस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी रवि कुमार आजाद उर्फ रवि पास्टर को सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र भौरा मन्दिर चौकी के पास पैंठ बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।











Discussion about this post