मेरठ। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र में एक युवती की शादी के लिए पूरी तैयारी हो रही थी। घर में शादी का मंडप सजा था। खाना भी तैयार था। बरात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी। दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। अचानक से पता चला दुल्हन अपने मौसेरे भाई के साथ फुर्र हो गई।
दुल्हन के भागने से उसके शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दुल्हन के भागने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। परिवार शर्म के मारे किसी से आंख नहीं मिला पा रहा था। घटना के बाद परिजनों ने किसी तरह अपने को संभाला और दूल्हे के परिजनों को फोन कर बरात लाने से रोक दिया।
शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी रह गईं। दुल्हन के पिता ने थाना दौराला में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।











Discussion about this post