Monday, October 26, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मेरठ

मेरठ: स्कूल में घुसकर दो सिक्योरिटी गार्डों पर हमला, दुष्कर्म के आरोपी को तेजाब डालने की धमकी, इलाके में दहशत

आरोपी कमलेश का मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है।

admin by admin
May 8, 2025
in मेरठ
मेरठ: स्कूल में घुसकर दो सिक्योरिटी गार्डों पर हमला, दुष्कर्म के आरोपी को तेजाब डालने की धमकी, इलाके में दहशत
0
SHARES
148
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ।  मेरठ के सदर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन में घुसकर बुधवार रात कार सवार चार आरोपियों ने दो सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से सुरक्षा गार्ड कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा सुरक्षा गार्ड अनिल मामूली रूप से घायल हुआ है। आरोपी कमलेश का मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइन की प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात एक कार सवार चार आरोपी स्कूल के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल पर मौजूद दोनों सुरक्षाकर्मियों से गेट खोलने के लिए कहा। सुरक्षाकर्मियों ने गेट खोलने के लिए मना कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर दी। जिसका सुरक्षाकर्मियों ने विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने स्कूल के गेट में कार से टक्कर मारी।

वहीं आरोपी छोटे गेट से जबरन स्कूल के अंदर घुस गए। जहां उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलने के बाद प्रधानाचार्य भी मौके पर आ गई। हमलावरों ने प्रधानाचार्य पर भी हमले का प्रयास किया। भीड़ को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। फुटेज की मदद से पहचान कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हमले का कारण भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

मेरठ: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का आक्रोश, पीएम युनूस का फूंका पुतला

December 27, 2025

जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर पांच में प्रवीन का मकान निर्माणाधीन है। बुधवार रात करीब दस बजे कुछ लोगों ने दो युवकों को मकान से निकलते देखा। शोर मचाने पर दोनों युवक भागने लगे। भीड़ ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।

दूसरा साथी भाग निकला। लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खैरनगर में मेडिकल स्टोर से सामान खरीद रहे एक युवक की जेब से दो चोरों ने पैसे निकाल लिए। युवक ने शोर मचाया तो एक घर में बदमाश घुस गए। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। जिनकी धुनाई कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देहली गेट थाने में इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है।

गांव छबड़िया रोड पर नकाबपोश दो बदमाशों युवक पारस से मारपीट कर बीस हजार रुपये लूट कर ले गए। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव छबड़िया निवासी पारस ने बताया कि वह सरधना से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह छबड़िया रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास स्थित पेड़ के नीचे अपनी बाइक को रोका तो इसी बीच बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उससे नकदी मांगी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उससे 20 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों पीड़ित को लेकर थाना पहुंचे। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। आसपास के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने बुधवार को गढ़ रोड स्थित ग्राम मुरलीपुर और कमालपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। उप प्रभारी परिवर्तन धीरज यादव ने बताया कि ग्राम मुरलीपुर एसएसवी इंटर कॉलेज के आगे गढ़ रोड पर बॉबीपाल द्वारा 22000 वर्ग गज भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की बाउंड्री वॉल, सड़कें और बिजली के खंभे आदि ध्वस्त कर दिए गए। इसी के साथ ग्राम कमालपुर में मोहम्मद फराज और मोहम्मद हाजी हारिश द्वारा 2000 वर्ग गज में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

सरधना। गांव मढि़याई निवासी हारुन पुत्र ख्वाजिया ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी आरोपी जबरन उससे उसका मकान खरीदना चाहते हैं। इसी कारण आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। बुधवार की सुबह वह पत्नी के साथ घर पर बैठा था। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। मारपीट में दोनों गंभीर घायल हो गए। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

फलावदा के गांव पिलौना निवासी सुधीर कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में एक बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां पर बैठे कुछ लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने सुधीर को जबरन शराब पिलानी चाही। सुधीर आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर मारपीट कर दी। उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में सुधीर ने थाने में नामजद तहरीर दी है।

सरधना नगर की ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी आफताब पुत्र निजामुद्दीन ने तहरीर में बताया कि ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार दोपहर वह रिक्शा लेकर घर पर खाना खाने आ रहा था। पड़ोसी युवक ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। उसने रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने मारपीट कर दी। इसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी जेब से 600 रुपये भी निकालकर ले गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मिलावट के शक में 50 किलो पनीर नष्ट कराया। साथ ही 9 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि एफएसडीए की टीम ने बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर दुकानों से धनिया पाउडर, मूंग दाल, पनीर, उड़द की दाल, मिश्रित दूध, भैंस का दूध और कुकीज आदि के नौ नमूने लिए। ये नमूने लिसाड़ी गेट, सरधना, मवाना, कंकरखेड़ा, गढ़ रोड, मोदीपुरम और मवाना से लिए गए। इसके अलावा सिसौला बुजुर्ग, जानी और परीक्षितगढ़ क्षेत्र से मिलावट के शक में पनीर कुल 50 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया गया।

नौचंदी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षिका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। मुकदमा वापस नही लेने पर आरोपी तेजाब हमले की धमकी भी दे रहा है। इससे पीड़िता दहशत में है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

नौचंदी थाना क्षेत्र की एक महिला ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। पीड़िता ने एक महीने पूर्व थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। शिक्षिका आरोप है कि कुछ दिनों से आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देता है। आरोपी ने शिक्षिका के स्कूल में फोन कर अभद्र व्यवहार किया था। जिसके चलते शिक्षिका को नौकरी से निकाल दिया गया था। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने हमला कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है। ब्रह्मपुरी के प्रेम विहार निवासी सौरभ ने तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी कपिल ने उनके घर के सामने ईंटें लगा रखी है साथ ही अपनी कार भी खड़ी कर देता है। मंगलवार शाम को कार हटाने को लेकर आरोपी ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर आरोपी ने अपनी मां व एक अन्य के साथ मिलकर बुजुर्ग के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर में चोट लगी है जिसमें वह घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में सीएम योगी का सख्त आदेश, बिना लाइसेंस नहीं चलेंगे रेस्टोरेंट-ढाबा और मिठाई का कारोबार

Next Post

मेरठ में जमीन विवाद को लेकर भाइयों में जमकर मारपीट, दरोगा पर भी हमला, मुकदमा दर्ज

Next Post
मेरठ में जमीन विवाद को लेकर भाइयों में जमकर मारपीट, दरोगा पर भी हमला, मुकदमा दर्ज

मेरठ में जमीन विवाद को लेकर भाइयों में जमकर मारपीट, दरोगा पर भी हमला, मुकदमा दर्ज

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

शामली: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने महिला थाने के बाहर खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शामली: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने महिला थाने के बाहर खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

2 years ago
दिल्ली-NCR में कोहरे का कोहराम: IGI एयरपोर्ट पर 130 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी शून्य होने से थमी रफ्तार

दिल्ली-NCR में कोहरे का कोहराम: IGI एयरपोर्ट पर 130 उड़ानें रद्द, विजिबिलिटी शून्य होने से थमी रफ्तार

10 months ago
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे बनाएगी योगी सरकार; हरिद्वार, रीवा और सोनभद्र तक फास्ट ड्राइव

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे बनाएगी योगी सरकार; हरिद्वार, रीवा और सोनभद्र तक फास्ट ड्राइव

2 years ago
बागपत में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, दो किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

बागपत में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, दो किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

2 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In