बागपत। बागपत जिले के ढिकौली गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से दो किसानों की 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान अतरपाल और सतीश ने बताया कि उन्होंने 8 बीघा गेहूं की फसल बोकर तैयार की थी, ताकि साल भर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
मंगलवार को गेहूं की फसल कटकर तैयार हो गई थी। बुधवार को मड़ाई होनी थी, लेकिन जर्जर बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण पूरी फसल जलकर राख हो गई। इससे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।











Discussion about this post