शामली। जिला सैनिक बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) परमानंद झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह (अ.प्रा.) ने भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के सभी सैनिक बन्धुओं और उनके परिवारों से संपर्क बनाए रखें तथा किसी भी समस्या के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से तुरंत संपर्क करें।
बैठक में राजस्व विभाग, नगरपालिका और शस्त्र अनुभाग से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की भी जानकारी भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान की गई। बैठक में पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।











Discussion about this post