मेरठ। मंगलवार को विकास भवन सभागार में व्यापार बंधु समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नूपुर गोयल ने की। बैठक का संयोजन जितेन्द्र कुमार रमन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, मेरठ द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा कुल 41 समस्याएं प्रस्तुत की गईं। इनमें से लगभग 12 समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही किया गया। शेष लंबित समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर, यातायात निरीक्षक, नगर चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप श्रमायुक्त, मुख्य अभियंता – पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, सहायक नगर आयुक्त, विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी तथा व्यापार बंधु समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति, सड़क की स्थिति, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और श्रम कानूनों से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिन पर अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिलाया।











Discussion about this post