मेरठ। सूरजकुंड रोड स्थित नगर निगम के गोवंश ट्रॉमा सेंटर की खराब स्थिति को देखकर पार्षदों ने सेंटर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्षदों का आरोप है कि गोवंश ट्रॉमा सेंटर में बीमार और घायल गोवंशों की सही देखरेख नहीं हो रही है, जिससे उनकी हालत दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है।
पार्षदों ने कहा कि नगर निगम द्वारा गोवंशों के इलाज और उनकी देखभाल के लिए बजट तो जारी किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रशासन की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण गोवंशों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। सेंटर की बदहाली के कारण घायल और बीमार जानवरों की स्थिति और बिगड़ रही है।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन और तेज करेंगे।











Discussion about this post