मोरना। जंगल में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की चाची पर भी वारदात की साजिश रचने और आरोपियों का साथ देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर मुकदमा दर्ज कर बताया कि उसके घर बराबर में दूसरे भाई का मकान है, जिसकी पत्नी मेरे बच्चों की रिश्ते में चाची लगती है। पड़ोसी कई दिनों से बाहर काम पर गया हुआ है।
बीते शुक्रवार को रात 1० बजे महिला घर आयी ओर मेरी 17 वर्षीय पुत्री को शौच जाने के बहाने अपने साथ पास में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले गयी, जहाँ पर गांव के ही दो युवक घात लगाये खडे थे, जिन्हें देखकर नाबालिग पुत्री घबरा गयी और अपनी इज्जत बचाकर वहां से भागने लगी तभी दोनों युवकों सहित चाची ने युवती को जबरदस्ती पकड लिया और लात-मुक्कों व थप्पडों से मारा-पीटा फिर आरोपी पीडि़ता को जंगल में ले गये जहाँ दोनों युवकों ने पीडि़ता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। काफी देर बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी, तो परिजन उसको तलाश करते हुए जंगल में पहुँचे। आहट सुनकर दोनों युवक पीडि़ता को नग्न अवस्था में छोडकर फरार हो गये।
पीडि़ता ने परिजनों को बीती सारी घटना बतायी। घटना को लेकर परिजनों मे रोष व्याप्त हो गया। शनिवार को पीडि़त पक्ष के दर्जनों व्यक्ति थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों अफफान व फरजाना को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब भोपा-मोरना मार्ग स्थित यूसुफपुर चौराहे पर फरार होने की फिराक मे थे। तीसरे आरोपी आसिफ की तलाश मे पुलिस ने दबिश दी हैं। वहीं पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।










Discussion about this post