Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

मोहन भागवत का ‘75 की उम्र में रिटायरमेंट’ बयान: क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है निशाना ?

वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह विवाद “जबरन पैदा किया गया है” और प्रधानमंत्री पूरी ऊर्जा के साथ 2029 तक सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।

admin by admin
July 11, 2025
in नई दिल्ली
मोहन भागवत का ‘75 की उम्र में रिटायरमेंट’ बयान: क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है निशाना ?
0
SHARES
285
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का 9 जुलाई को दिया गया बयान—जिसमें उन्होंने कहा कि “75 साल की उम्र में व्यक्ति को रुक जाना चाहिए”—देश की राजनीति में हलचल का कारण बन गया है। विशेषकर इसलिए कि यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। अब राजनीतिक गलियारों में यह सवाल तेजी से उठ रहा है—क्या यह सीधा इशारा नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पारी की समाप्ति की ओर है?

नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि “जब आपको 75 साल की उम्र में शॉल पहनाकर सम्मानित किया जाता है, तो उसका मतलब यही होता है कि अब आप किनारे हो जाइए, रुक जाइए और दूसरों को आगे आने दीजिए।”
उन्होंने यह बात संघ विचारक मोरोपंत पिंगले की स्मृति में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कही थी। उन्होंने कहा कि पिंगले जी ने अपने जीवन में इस सिद्धांत को अपनाया और 75 की उम्र के बाद पीछे हट गए।

मोहन भागवत खुद इस साल 11 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ठीक 6 दिन बाद 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में भागवत का यह वक्तव्य सिर्फ एक “विचार” नहीं बल्कि एक संकेत माना जा रहा है।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने खुद पार्टी में 75 वर्ष की उम्र को कार्यकारी राजनीति से रिटायरमेंट की अनौपचारिक सीमा के तौर पर पेश किया। पार्टी के दिग्गज नेताओं जैसे लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा आदि को इसी आधार पर सक्रिय राजनीति से दूर किया गया। लेकिन अब जब खुद मोदी इस उम्र-सीमा को पार करने जा रहे हैं, तो सवाल उठना लाजमी है—क्या वे भी उस नियम का पालन करेंगे, जो उन्होंने दूसरों पर लागू किया था?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि “बेचारे प्रधानमंत्री जी! लौटे ही थे विदेश से, और संघ प्रमुख ने याद दिला दिया कि अब 75 का वक्त आ रहा है। भागवत भी तो 11 सितंबर को 75 के हो जाएंगे—तो ये एक तीर दो निशाने हुए क्या?”
शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत बोले कि “मोदी ने जिन नेताओं को 75 पार होते ही साइडलाइन कर दिया, अब वही कसौटी उनके सामने है। क्या वे भी अब खुद को साइड करेंगे?”

BJP नेताओं ने मोहन भागवत के बयान को सामान्य सामाजिक सन्दर्भ में दिया गया वक्तव्य बताया और कहा कि इसे राजनीतिक रंग देना गलत है। RSS से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि “यह बयान मोरोपंत जी के जीवन-दर्शन को लेकर था। इसमें नरेंद्र मोदी का कोई संदर्भ नहीं था।”

वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह विवाद “जबरन पैदा किया गया है” और प्रधानमंत्री पूरी ऊर्जा के साथ 2029 तक सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।

भाजपा ने हाल ही में 2029 तक का राजनीतिक रोडमैप तैयार किया है और मोदी के नेतृत्व को ही इसके केंद्र में रखा गया है। ऐसे में मोहन भागवत के बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि RSS की बातों को भाजपा नजरअंदाज नहीं कर सकती, भले ही सार्वजनिक रूप से वह ऐसा जताए।

हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस पूरे विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मोहन भागवत का यह बयान यूं तो एक संघ विचारक के दृष्टिकोण को उद्धृत करते हुए आया, लेकिन इसके समय और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इसे एक अप्रत्यक्ष संदेश के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की उम्र, उनके द्वारा बनाए गए 75 वर्ष के ‘अनकहे नियम’, और खुद संघ प्रमुख की बयानबाजी—इन सभी ने इस चर्चा को हवा दे दी है कि क्या अब भाजपा में शीर्ष स्तर पर बदलाव का समय आ गया है?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नरेंद्र मोदी इस “अलिखित नियम” को अपने ऊपर भी लागू करते हैं या नहीं।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी : बालक को सांप ने काटा, एंटी वेनम लगवाने के बजाय सिर पर रखवाई अंगारों की कड़ाही, सांसें लौटकर नहीं आईं

Next Post

पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, भारत ने वर्ल्ड बैंक से मांगे 3119 करोड़; किस काम में होंगे खर्च

Next Post
पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, भारत ने वर्ल्ड बैंक से मांगे 3119 करोड़; किस काम में होंगे खर्च

पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी, भारत ने वर्ल्ड बैंक से मांगे 3119 करोड़; किस काम में होंगे खर्च

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में रोहाना लूट के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में शातिर घायल

मुजफ्फरनगर में रोहाना लूट के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में शातिर घायल

12 months ago
इलाहाबाद हाईकोर्ट: ‘स्तन छूना और वस्त्र का नाड़ा खोलना दुष्कर्म नहीं’…..फैसले पर बढ़ा विवाद, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी जताई आपत्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट: ‘स्तन छूना और वस्त्र का नाड़ा खोलना दुष्कर्म नहीं’…..फैसले पर बढ़ा विवाद, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने भी जताई आपत्ति

1 year ago
मुजफ्फरनगर का प्रदर्शन लगातार गिरा, टॉप-10 में गिना जाने वाला जनपद अब सीधे 45वें स्थान पर लुढ़का…

मुजफ्फरनगर का प्रदर्शन लगातार गिरा, टॉप-10 में गिना जाने वाला जनपद अब सीधे 45वें स्थान पर लुढ़का…

6 months ago
मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

3 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In