मुजफ्फरनगर। चौरावाला निवासी खुर्शीदा (48) छत पर काम कर रही थी, तभी बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागने की कोशिश में वह फिसलकर छत से गिर गई। परिजन उसे मेरठ के अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह अपने मकान की छत पर खुर्शीदा काम कर रही थी। अचानक छत पर आए बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचकर भागने लगी खुर्शीदा छत से नीचे सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे मुजफ्फरनगर एक अस्पताल में ले गए। वहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में शाम के समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को देर शाम गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मृतका के परिवार में दो शादीशुदा बेटियां सायरा व सायना, बेटे शुएब, उसेब व तीसरी बेटी सोफिया है। महिला की मौत से परिजनों में शोक है।










Discussion about this post