लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जल्द ही थमने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा की ओर बढ़ेगा. यह बदलाव प्रदेश में प्री-मॉनसून की आहट का संकेत दे रहा है, जिससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही जानलेवा गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलेगी.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 जून से शुरू होने वाला बारिश का यह दौर सबसे पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को प्रभावित करेगा. इनमें मुख्य रूप से वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, जौनपुर और भदोही जैसे जिले शामिल हो सकते हैं. धीरे-धीरे यह बारिश पश्चिम की ओर बढ़ेगी और लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी जैसे मध्य यूपी के जिलों में भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और लू की स्थिति कमजोर पड़ेगी.
वर्तमान में, उत्तर प्रदेश का दक्षिणी भाग भीषण गर्मी की चपेट में है. पिछले 2-3 दिनों में तापमान में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई है. आज, आगरा 44.8°C तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, वहीं झांसी का तापमान 44.7°C दर्ज किया गया. प्रयागराज और उरई भी 43.8°C के साथ तीसरे सबसे गर्म स्थान रहे.










Discussion about this post