बिजनौर। बिजनौर से 41 साल की महिला का 19 साल के लड़के साथ भागने का हैरान कर देने वाला सामने आया है। महिला अपने बेटे के लिए रिश्ता देखने गई थी। वहां उसकी नजर लड़की के भाई पर पड़ गई। दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। कुछ दिनों बाद निकाह करने का मन बना लिया।
परिवार की बदनामी को पीछे छोड़ दोनों घर से भाग गए। महिला के पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बुधवार को महिला अपने प्रेमी के साथ सामने आ गई। उसने पुलिस से कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वह पति के साथ घर नहीं जाएगी।परिवार वालों ने दोनों को काफी समझाया। बदनामी तक का हवाला दिया। कहा कि अपने बेटा सोच, उससे कोई शादी नहीं करेगा। इन सब बातों को सुनकर भी महिला का दिल नहीं पिघला। उसने लिव इन में साथ रहने का शपथ पत्र पुलिस को दे दिया है।
यह है पूरा मामला
बिजनौर के गांव भटपुरा में 14 दिन पहले 41 वर्षीय महिला पास के गांव सादकपुर अपने बेटे के निकाह की बात करने परिवार के साथ गई थी। वहां रिश्ते की बात चल रही थी, तभी महिला की नजर लड़की के बड़े भाई पर पड़ी। वह 19 साल का है। दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया।
दोनों की बातचीत शुरू हो गई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने तय किया कि वह निकाह करेंगे। इधर, बेटे के रिश्ते की फाइनल दौर पहुंच गई थी। तभी महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला के पति ने 25 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश तेज कर दी, तभी महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। दोनों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। महिला व उसके प्रेमी को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। दोनों निकाह करने की जिद कर रहे थे।
महिला के पति ने कहा कि तुम दोनों की उम्र में दोगुने से ज्यादा का फासला है। तुम 41 की हो। वह 19 साल का लड़का है। यह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाएगा। हमारे बच्चों से कोई शादी नहीं करेगा। पूरे परिवार की बदनामी होगी। इतना समझाने के बाद भी वह नहीं मानी।











Discussion about this post