सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पांच बच्चों की एक मां अपने आशिक के साथ फरार हो गई। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति की साथ विवाहिता फरार हुई है वह भी दो बच्चों का पिता है। उधर, पत्नी के फरार होने पर पति कोतवाली पहुंचा। लेकिन महिला ने वीडियो वायरल कर कहा कि अब उसका पति के साथ कोई संबंध नहीं है, वह प्रेमी संग खुश है।
ये मामला देवबंद थाना क्षेत्र का है। जहां एक गांव की रहने वाली महिला अपने प्रेमी के सथा फरार हो गई। बुधवार को महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें वह एक व्यक्ति भी दिखाई दे रही है। वीडियो में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति से अब कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आई है। पीडित पति ने कोतवाली पहुंच प्रकरण से पुलिस को अवगत कराते हुए कहा कि अब वह अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखेगा।
उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति के संपर्क में थी। इतना ही नहीं कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घर में रखे 90 हजार रुपये के आभूषण भी उसकी पत्नी अपने साथ ले गई। पीडित पति ने अब पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई को गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post