सहारनपुर। जनपद के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में स्थित गोगा म्हाड़ी मंदिर से दो महीने पहले दान पात्र चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने थाना मंडी क्षेत्र निवासी आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। आरोपी साजिद ने पूछताछ में कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि मंदिर से दानपात्र चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त था, और पुलिस पर लगातार कार्रवाई का दबाव था। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।











Discussion about this post