Sunday, April 12, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

कातिल दुल्हन: आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट, इन तीन ट्रिक से पुलिस ने किया दिलीप हत्याकांड का खुलासा

पुलिस को पटना नहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बाइक पर चार लोग जाते दिखे। जबकि एक अन्य फुटेज में दो। फुटेज जब मुखबिरों से साझा हुई, तो शूटर अछल्दा निवासी रामजी नागर को पहचान लिया गया।

admin by admin
March 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
कातिल दुल्हन: आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट, इन तीन ट्रिक से पुलिस ने किया दिलीप हत्याकांड का खुलासा
0
SHARES
498
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया : दिलीप यादव की मौत मामले में पुलिस को आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप चैट, त्रिनेत्र, मैनुअल और सर्विलांस से लीड मिली। सीसीटीवी फुटेज में शूटर का चेहरा दिखाई दिया। इसके साथ ही गांवों में फैला गोपनीय नेटवर्क भी पुलिस के काम आया। पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

प्रेमी के साथ जीने के लिए प्रेमिका प्रगति ने मैनपुरी के भोगांव निवासी हाइड्रा चालक पति दिलीप की हत्या शूटरों से करवाई थी। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से खुलासा आसान हो गया।

इसकी नजर और मैनुअल व सर्विलांस सूचना ने कड़ी से कड़ी जोड़ दी। यहां पर गांव स्तर पर पुलिस का बिछा गोपनीय नेटवर्क भी काम आया। 19 मार्च को सहार क्षेत्र में नहर किनारे पलिया गांव के समीप हाइड्रा चालक दिलीप खून से लथपथ मिला था। 21 मार्च को दिलीप ने दम तोड़ दिया।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

पुलिस को पटना नहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बाइक पर चार लोग जाते दिखे। जबकि एक अन्य फुटेज में दो। फुटेज जब मुखबिरों से साझा हुई, तो शूटर अछल्दा निवासी रामजी नागर को पहचान लिया गया। फिर क्या था, हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को पकड़ने के लिए पुलिस ने खाक छानी।

सियापुर निवासी प्रेमी अनुराग से लेकर प्रेमिका प्रगति के आपसी गठजोड़ खोलने के लिए सर्विलांस टीम काम आई। गांव में चलने वाली आस पड़ोस की बातें भी पुलिस के काम आई। प्रेमी-प्रेमिका के बीच साल 2020 के कोविड कॉल से बढ़ी प्रेम कहानी से भले ही परिजन अनजान बने रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस से इसे साझा किया।

ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही तीनों के मोबाइल फोन से सर्विलांस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ ली। प्रेमी अनुराग के मोबाइल में प्रेमिका प्रगति के साथ फोटो व आपत्तिजनक वीडियो काफी कुछ राज खोल बैठे। शूटरों तक लोकेशन पहुंचाने वाली प्रगति ने चैट व कॉल का सहारा लिया, पूछताछ में प्रेमी अनुराग, प्रेमिका प्रगति और शूटर रामजी नागर ने सब कुछ उगल दिया।

19 मार्च को दिलीप लहूलुहान मिला था। हालत से अंदेशा यह जताया जा रहा था कि दिलीप के बचने की संभावना कम है। ऐसे में परिजनों ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं प्रगति, अनुराग व तीन शूटरों की संलिप्तता उजागर करने वाले खुलासे के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई हैं। जानलेवा हमले की धारा 109 बीएनएस (307 आईपीसी) को हत्या, 103 बीएनएस (302 आईपीसी) में तब्दील किया गया है। इसमें तीनों शूटरों को शामिल किया गया है। वहीं हत्याकांड में संलिप्तता व साजिश के तहत 61-2 बीएनएस (120-बी आईपीसी) में प्रगति व अनुराग को शामिल किया है।

हाइड्रा चालक दिलीप की हत्या के मामले में सामने आ रहा है कि शूटरों ने उसे मारकर लहूलुहान कर दिया था। उनकी योजना दिलीप को जान से मारने की थी। ऐसे में जब खून से लथपथ दिलीप के प्राण नहीं निकले तो शूटरों ने उसके सिर के पीछे गोली मार दी। मामले को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग व शूटर रामजी नागर से अलग-अलग और सामूहिक पूछताछ की है।

वहीं, क्राइम सीन के तहत अनुराग ने बेला में शूटरों की दिलीप की पहचान कराई। इसके बाद शूटरों ने बेला से कुछ आगे दिलीप को यह कहकर बुलाया कि नहर पर बिजली के खंभे रखे जाने हैं। हाइड्रा से कितनी लागत आएगी। इस पर एक शूटर उसे जगह दिखाने के लिए पलिया गांव समीप नहर किनारे ले गया। रास्ते में बारी-बारी दो अन्य शूटरों को भी साथी बताकर बाइक पर बैठा लिया।

इसके बाद नहर किनारे सूनसान जगह पर ले जाकर तीनों शूटरों ने दिलीप को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया, उसे जान से मारने के लिए एक शूटर ने दिलीप के सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी थी। पोस्टमार्टम में 10 घाव और सिटी स्कैन में गोली लगना आया है।

सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि हाइड्रा चालक के हत्याकांड मामले में खुलासे के बाद धाराओं में बढ़ोतरी कर दी गई है हाइड्रा चालक के हत्याकांड में ऑपरेशन त्रिनेत्र से लेकर मैनुअल व सर्विलांस टीम ने संयुक्त काम किया। यही वजह रही कि छह दिन के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। फरार दो शूटरों की तलाश चल रही है।- आलोक मिश्र, एएसपी

5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है।

19 मार्च को मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है।

उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी: अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अप्रैल में चलेगा विशेष अभियान, सीएम के निर्देश पर जुटा परिवहन विभाग

Next Post

सौरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: ‘मुस्कान के परिवार की भूमिका संदिग्ध’…चाचा ने बेटी पीहू को लेकर कही ये बात

Next Post
सौरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: ‘मुस्कान के परिवार की भूमिका संदिग्ध’…चाचा ने बेटी पीहू को लेकर कही ये बात

सौरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: 'मुस्कान के परिवार की भूमिका संदिग्ध'...चाचा ने बेटी पीहू को लेकर कही ये बात

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

शामली में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश

शामली में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश

10 months ago
गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही फिर उजागर, 205 फीट ऊंचे तिरंगे का किया अपमान

गाजियाबाद में नगर निगम की लापरवाही फिर उजागर, 205 फीट ऊंचे तिरंगे का किया अपमान

8 months ago
यूपी :  अब 50 साल की दादी अपने समधी संग हुई फरार, दोनों के बीच चल रहा था चक्कर, कहां गए हैं दोनों?

यूपी : अब 50 साल की दादी अपने समधी संग हुई फरार, दोनों के बीच चल रहा था चक्कर, कहां गए हैं दोनों?

9 months ago
मेरठ: पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ साल से था फरार

मेरठ: पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ साल से था फरार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In