अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जहां भगवान राम मंदिर के पहले तल पर स्थित राजदरबार में विराजमान हुए. इस भव्य अवसर पर एक अद्भुत और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला. बुर्का पहने आलमीन नामक मुस्लिम महिला ने राम मंदिर परिसर में पहुंच एक ऐसा राम भजन गाया, जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया. उनके भजन के बोल थे, “राम कब दर्शन देंगे.. राम परम हितकारी कब दर्शन देंगे…” जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आलमीन ने यूपी से बात करते हुए अपनी उपस्थिति को लेकर बेबाकी से कहा, “हमारी मर्जी है हम राम मंदिर आ सकते हैं और उनकी भी मर्जी जो हमें बुलाया. हमें बुलाया है इसीलिए तो हम आए.”
जब उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो आलमीन ने कहा, “योगी आदित्यनाथ जी से सब मिलना चाहते हैं. आज उनका जन्मदिन है हमारी तरफ से उन्हें बधाई.”
अयोध्या के राम मंदिर में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जहां भगवान राम मंदिर के पहले तल पर स्थित राजदरबार में विराजमान हुए. इस भव्य अवसर पर एक अद्भुत और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला. बुर्का पहने आलमीन नामक मुस्लिम महिला ने राम मंदिर परिसर में पहुंच एक ऐसा राम भजन गाया, जिसे सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया. उनके भजन के बोल थे, “राम कब दर्शन देंगे.. राम परम हितकारी कब दर्शन देंगे…” जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
आलमीन ने यूपी से बात करते हुए अपनी उपस्थिति को लेकर बेबाकी से कहा, “हमारी मर्जी है हम राम मंदिर आ सकते हैं और उनकी भी मर्जी जो हमें बुलाया. हमें बुलाया है इसीलिए तो हम आए.”
जब उनसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बारे में पूछा गया, तो आलमीन ने कहा, “योगी आदित्यनाथ जी से सब मिलना चाहते हैं. आज उनका जन्मदिन है हमारी तरफ से उन्हें बधाई.”

Discussion about this post