मुजफ्फरनगर। रामपुरी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिंदू संगठनों ने नगर थाने में नारेबाजी की तो नगर कोतवाल अक्षय शर्मा और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और अन्य नेताओं ने बीच-बचाव किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पीड़िता के पड़ोस में टाइल मिस्त्री का काम करने वाले मुस्लिम युवक समीर ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों को मिली तो वे नगर थाने पहुंच गए।
जानकारी देते हुए हिंदू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने बताया कि आरोपी युवक समाजवादी पार्टी के नेता नरेश पांचाल के आवास पर टाइल मिस्त्री का काम करता था। और वह पिछले तीन-चार दिनों से उनके बगल में रहने वाली नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। आज जब आरोपी समीर ने लड़की को अपना नंबर देने की कोशिश की तो लड़की ने हंगामा कर दिया। शोर सुनकर लड़की का चचेरा भाई आ गया। उसने आरोपी युवक समीर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। और हम चाहते हैं कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।











Discussion about this post