मुज़फ्फरनगर। रामपुरी में नाबालिग युवती के साथ छेड़-छाड़ करने का आरोप लगाकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्त्ताओं नें कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी युवक कों परिजनों नें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग उठाई। नगर कोतवाली में हिंदूवादी संगठनों ने नारेबाजी की तो शहर कोतवाल अक्षय शर्मा और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार बहस हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों और अन्य नेताओं ने बीच बचाव कराया।
हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि पीड़िता के पड़ोस में टाइल पत्थर का काम कर रहे। मुस्लिम युवक समीर नें नाबालिग युवति के साथ छेड़-छाड़ की और तेजाब डालने की धमकी भी दी। इसकी सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी तो वह नगर कोतवाली पर पहुंच गए।
हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के नेता नरेश पांचाल के आवास पर आरोपी युवक टाइल पत्थर लगाने का काम कर रहा था। और उनके बराबर में रहने वाली एक नाबालिग युवती कों पिछले तीन-चार दिनों से परेशान कर रहा था। आरोपी समीर ने आज युवती को नंबर देने की कोशिश की तो युवती ने हल्ला मचा दिया। शोर-सराबा सुनकर युवती का चचेरा भाई आ गया। जिसे आरोपी युवक समीर को पकड़ लिया मारपीट करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। और हम चाहते हैं कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।











Discussion about this post