मुज़फ़्फ़रनगर : मीरापुर में एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। युवक पीड़ित परिवार की जान-पहचान का था, इसलिए परिजनों को उस पर शक नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीरापुर में रजबहे में नहलाने के बहाने एक युवक ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया और घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे के पिता ने तीन दिन बाद पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का एक युवक तीन दिन पहले उसके 10 वर्षीय पुत्र को रजबहे में नहाने की बात कहकर घर से ले गया था। आरोप है कि उक्त युवक ने जंगल में उसके पुत्र को डरा-धमका कर कुकर्म किया। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण बच्चा डर गया और उसने घर जाकर परिजनों को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगा।
बुधवार को बच्चे ने अपने परिजनों से घटना का जिक्र किया तो उन्हें मामले की जानकारी लगी। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।











Discussion about this post