मुज़फ़्फ़रनगर : जानसठ के गांव तिसंग में पिंटू (35) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। इस कारण वह कई दिन से तनाव में था। बीती रात फोन पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
मायके गई पत्नी से मोबाइल पर हुए झगड़े के बाद पति पिंटू ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिन निकलने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानसठ के गांव तिसंग निवासी पिंटू (35) की पत्नी कई दिनों से अपने मायके में गई हुई थी। मंगलवार रात मोबाइल पर पिंटू की अपनी पत्नी के साथ बातचीत हुई। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। परेशान होकर युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बुधवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटका पिंटू का शव देखा। पिंटू की मौत को लेकर परिजनों में शोक छा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।











Discussion about this post