मुज़फ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 45 सालों में आज पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार देशभर के कई राज्यों में है, और केंद्र मैं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। और प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे हो चुके हैं।
जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि निश्चित रूप से आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं,और 25,26 और 27 मार्च को सरकार ने योगी सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखने के लिए सभी तहसीलों एवं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया था। जिसमें पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों का वर्णन किया गया था। इसके बाद 28,29 और 30 मार्च को सरकार की उपलब्धियां का पत्र लेकर के घर-घर तक पहुंचाने का काम संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने किया था।
6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। 6 अप्रैल के सप्ताह को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी भाजपा जिला मुख्यालयों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया है। मिठाई बताकर आतिशबाजी कर भाजपा के स्थापना दिवस को उत्साह के रूप में लिया है।
आज पार्टी के 45 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की संगठनात्मक एवं चुनावी राजनीति कों जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता की है।
जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि विपक्ष के द्वारा जनता के बीच में विभिन्न मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाया गया था जिसकी वजह से हमारी सिटे कम आई है।











Discussion about this post