लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक बडी खबर आ रही है। पिछले दिनों तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद सपा नेता आजम खान की विधायकी जाने के बाद आज मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी की भी सदस्यता रद होने की खबरें आ रही है।
बीते दिनों एमपी एमएलए कोर्ट ने बीजेपी से खतौली विधायक विक्रम सैनी को दो साल की सजा सुनाई थी। कहा जा रहा है कि सजा होने के साथ ही विक्रम सैनी की सदस्यता स्वतः रद हो गई है ओर जल्द ही विक्रम सैनी की सीट को विधानसभा सचिवालय रिक्त घोषित करेगा।
माना जा रहा है कि अब प्रदेश में आजम खान की रामपुर सीट के साथ-साथ खतौली विधानसभा सीट पर भी जल्द उपचुनाव होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विक्रम सैनी की सदस्यता रद करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखा था।









Discussion about this post