मुजफ्फरनगर। छपार हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे एक परिवार की कार का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी आकाश ठाकुर अपनी पत्नी प्रिया और पुत्री सोनम के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। कार में उनके रिश्तेदार मेरठ के टीपी नगर निवासी यशोदा पत्नी सोनेंद्र और उनका बच्चा गिन्नी भी सवार थे। जब उनकी कार छपार में टोल प्लाजा के नजदीक एक ढाबे के सामने पहुंची, तो अचानक टायर फट गया।
कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और जोरदार धमाके के साथ रुक गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त कार को थाने में खड़ा करा दिया है।










Discussion about this post