मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित प्लानिंग ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले सीडीओ के ड्राइवर इन्द्रपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोमवार को इन्द्रपाल का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण सहित जिले के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
अंतिम संस्कार के बाद विकास भवन में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
इन्द्रपाल अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियों और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताया गया कि इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके असमय निधन से परिवार सहित पूरा विकास भवन शोक में डूब गया है।











Discussion about this post