मुजफ्फरनगर। हरियाणा की एक कंपनी द्वारा 700 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कंपनी ने 12% मासिक लाभ का लालच देकर देशभर के हजारों निवेशकों से पैसे जुटाए। मुजफ्फरनगर में दर्जनों पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कंपनी और उसके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ितों का आरोप है कि शुरुआत में उन्हें कुछ समय तक लाभ दिया गया, लेकिन बाद में “तकनीकी कारणों” का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया गया। अब कंपनी मालिक पैसे लौटाने से साफ इनकार कर रहे हैं और धमकियां भी दे रहे हैं।
पीड़ित मनमोहन ने बताया कि सिर्फ मुजफ्फरनगर शहर में ही कंपनी ने करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की ठगी की है, जबकि पूरे देश में यह रकम 700 करोड़ तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणा और मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से संबंधित हैं। पीड़ितों ने निवेश के दस्तावेज पेश कर SSP से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।











Discussion about this post