मुज़फ्फरनगर। वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि 11 जून को संत शिरोमणि सद्गुरु कबीर साहेब की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाए। इस जयंती के अवसर पर पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच के सचिव मोहित कुमार कोरी एडवोकेट ने बताया कि संत शिरोमणि कबीर साहेब की जन्मस्थली वाराणसी होने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश में उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जाता है, जबकि संत रविदास और संत श्री गुरु नानक के प्रकट दिवस पर प्रदेश में पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मोहित कुमार कोरी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उत्तर प्रदेश में भी संत कबीर साहेब की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। इस संबंध में प्रदेश की विधायक ओमवती वर्मा ने भी बजट सत्र में यह मांग रखी थी कि कबीर साहेब की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस संबंध में सार्वजनिक छुट्टी की मांग की जा रही है।










Discussion about this post